टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के प्राथमिक और माध्यमिक खुशीपुरा स्कूल में सरपंच श्रीमती शशि जैन और सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जब छात्र छात्राओं को पुस्तके मिली तब छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सरपंच श्रीमती शशि जैन व सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि प्रतिदिन स्कूल आया करो और लगन से पढ़ाई भी किया करो एवं बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और बच्चों के हितों को लेकर अनेक उनकी हितेषी चर्चाएं कीं। प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

