टीकमगढ़। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना जिले में मजाक सा बन रही है मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम केशवगढ़ निवासी देवेंद्र केवट को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 04 जनवरी 2023 को इस योजना के शुभारंभ अवसर पर बगाज माता मंदिर पर मुख्यमंत्री आवाससीय भूअधिकार योजना का पट्टा दिया था जिसके हाथ में केवल अभी तक वह पट्टा ही है जबकि इस हितग्राही को यह पटटा मिले हुए 06 माह की अवधि गुजर गई है ना तो उसे आज तक उस आवास की जमीन मिली है और ना ही उसे यह मालूम है कि यह पटटा उसे कहां दिया गया है आज भी उस पट्टे का कागज लेकर यह देवेंद्र देवेंद्र नाम का युवक इधर-उधर भटक रहा है उसे पता ही नहीं है कि जो मुख्यमंत्री ने उसे आवासीय पट्टा दिया है उसकी जमीन कहां पर है ऐसे हालात देखकर लगता है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना यहां मजाक सा बन गई है ना ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को कोई मतलब है और ना ही इस हितग्राही को आज तक उसे उस पट्टे की जमीन दी गई। इस पात्र हितग्राही ने इस संबंध में जब केशवगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन से यह बात कही तब उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में मोहनगढ़ तहसीलदार और एसडीएम आदि से बात कर कर इसकी पूरी जानकारी करवाता हूं और तुम्हारे इस पट्टे का भूखंड तलाश करवाता हूं।