टीकमगढ़ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार तथा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार शनिवार 7 जुलाई 2023 को जिले के प्रवास पर रहे। प्रवास दौरान केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार जिले में संचालित विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये। केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने टीकमगढ़ नगर में चकरा तिगैला, राजमहल के पास, बानपुर दरवाजा, पुरानी टेहरी में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने बल्देवगढ़,खरगापुर,पलेरा, चंदेरा तथा लिधौरा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीयजनों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधि, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, तहसीलदार आरपी तिवारी सहित संबंधित अधिकारी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

