टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 07 जुलाई 2023 शुक्रवार को पैरालीगल वालेन्टियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन में किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पैरालीगल वालंन्टियर्स को माननीय अपर सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पाटीदार एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी ने विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, मध्यस्थता योजना, विभिन्न लोक अदालत, विधिक साक्षरता शिविर, लीगल एड क्लीनिक, म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, पैरालीगल वालेंटियर्स के उददेश्य, कार्य एवं बेसिक कम्प्यूनिकेशन, आॅबजर्वेशन एवं डाफटिंग स्क्ल्सि, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं संबंधी कानून-घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, महिला सशक्तिकरण विभाग समेकित बाल संरक्षण अयोजना, चाईल्ड लाईन 1098 की के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। कु.प्रीति सिंधी, डी.एस.पी. एवं श्री डी.पी. गौतम सब इंस्पेस्टर द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट, गिरफतारी वारंट, जमानत एवं यातायात संबंधी नियम आदि की जानकारी के साथ पुलिस द्वारा की जाने वाली मुख्य कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वृद्धजन के अधिकार एवं निःशक्त व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जनपद पंचायत के श्री रजक द्वारा ग्रामीण पंचायत विभाग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरालीगल वालंटियर्स को विधिक सेवा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समाज के लोगों को अधिक सेे अधिक कानूनी जानकारी देने हेतु प्रोत्साहित किया एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली गई। उक्त प्रशिक्षण में टीकमगढ़ के साथ निवाड़ी, ओरछा एवं जतारा के पैरालीगल वालेंटियर्स ने भाग लिया। प्रयास को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

