टीकमगढ़ । आयुष पद्धति के प्रचार प्रसार एवम् आमजनमानस में जागरूकता लाने के लिए आयुष मंत्री की मंशानुसार एवम् प्रमुख सचिव तथा आयुक्त संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार , एवं जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एवम् जिला आयुष अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में दिनांक 07.07.2023 को शासकीय हौम्यौपैथिक औषधालय अहार द्वारा अहार के मदनसागर मुहल्ला मे निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 93 मरीजो का उपचार किया गया जिसमें चर्म रोग, वात रोग ,उदर रोग, स्त्री रोग प्रतिशय .कास के लिय हौम्यौपैथिक औषधियां दी गयी एवं शिविर में आयुष पद्धति के प्रति मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार जागरूकता अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचे इसके लिए आयुष विभाग की देवारण्य योजना वैद्य आपके द्वार आयुष क्योर ऐप से कैसे घर बैठे आयुष पद्धति का लाभ लिया जा सकता है के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। , शिविर मे हौम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द जैन ,कंपाउंडर श्री अर्पित जैन भूपेन्द यादव ने सेवाये प्रदान एवं शिविर मे आगनवाड़ी एवं आशा का सहयोग रहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार जैन होम्योपैथिक अहार द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

