टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय से लगे निकटवर्ती ग्राम बड़ागांव खुर्द में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है जिसकी शिकायतें भी ग्रामीणों द्वारा कई बार पुलिस प्रशासन आबकारी विभाग को भी दी गई लेकिन इस ओर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई जब लोग परेशान हो गए तब गांव की महिलाओं ने इस ओर मोर्चा खोला और जब शराब बेचने वाली गांव में आए तब महिलाओं ने उनकी मोटरसाइकिल से शराब की पेटियां उठाकर रोड पर फेंक दीं और जमकर हंगामा चलता रहा महिलाओं का कहना है कि शराब ठेकेदार द्वारा आए दिन गांव में अवैध तरीके से शराब विकवाई जाती है जिससे गांव का पूरा माहौल खराब हो चुका है महिलाओं ने यह भी बताया कि कई बार शासन प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तब यह कदम उठाना पड़ा यह मामला शनिवार 07 जुलाई 2023 की सुबह करीब 09 बजे का है जब गांव में शराब ठेकेदार के कुछ लोग अवैध शराब बैंचने आए उसी दौरान महिलाएं लामबंद हो गई और शराब की पेटियां उठाकर रोड पर फेंक दी महिलाओं ने शासन जिला प्रशासन से यह मांग की है कि तत्काल इस प्रकार के अवैध कारोबार को बंद कराया जाए।

