टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में प्रधान जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में मीडिएशन माॅनीटरिंग समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में समिति के सदस्यों के समक्ष माह जून 2023 के मीडिएषन प्रकरणों के आंकडे रखे गये। जिसपर समिति के सदस्यों के मध्य चर्चा की गई, साथ ही आगामी महोदं में मीडिएशन प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में सहमति बनाई गई। बैठक में समिति के सदस्य माननीय पार्षद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार पाटीदार, सुनील शर्मा अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ, श्रवण खरे शासकीय अभिभाषक, संतोष तिवारी प्रतिनिधि म.प्र.बार काउंसिल, उपस्थित रहे। साथ ही म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ए.डी.आर. सेंटर भवन में मीडिएशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार पाटीदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी, द्वारा उपस्थित पक्षकारगण, सामान्यजन को मध्यस्थता प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत चर्चा गई। मध्यस्थता के माध्यम से आपराधिक व दीवानी प्रकरणों के निराकरण के परिणाम स्वरूप पक्षकारों का समय व धन की बचत के साथ-साथ प्रकरणों में आगे की अपीलीय प्रक्रियाओं से होने वाली असुविधाओं से बचाव होने के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से आपसी समझौतों से राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण होने से दोनों ही पक्ष जीत जाते हैं और कोई नहीं हारता है। इस तरह पक्षकारों का समय भी बचता है।

