टीकमगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित करें,लायसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराएं,पूर्व चुनाव अपराधों का निकाल कराएं,सीमावर्ती थानों के साथ बॉर्डर मीटिंग आयोजित करें एवं स्थाई वारंटियों ईनामी आरोपियों की गिरफ्तारी संबंधी बिंदुओं पर निर्देश दिए। थानाबार लंबित अपराधों ,गंभीर अपराधों की समीक्षा कर जिन थाना प्रभारियों द्वारा लंबित अपराधों के अधिक निकाल किए गए उन्हें पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी थाना प्रभारियों को दिनांक 31.07.2023 तक 50 प्रतिशत लंबित अपराधों के निकाल हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। थानाबार लंबित चालान की समीक्षा कर अधिक से अधिक चालान निराकृत करने दिनांक 31.07.23 तक 50 प्रतिशत निराकरण किए जाने हेतु निर्देश दिए गए थानाबार लंबित मर्ग की समीक्षा कर प्रत्येक15 दिवस में लंबित मर्ग की समीक्षा हेतु निर्देश दिए गए । थानाबार गुम बालक, बालिकाओं की दस्त्याबी एवं लंबित गुम इंसान की समीक्षा कर अधिक से अधिक गुम बालक,बालिकाओं एवं गुम इंसान की दस्त्याबी हेतु निर्देश दिए गए। थानाबार शिकायतों की समीक्षा कर वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों एवं अन्य शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। अनुसूचित जाति,जनजाति के लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा कर इनका अधिक से अधिक निराकरण हेतु करने हेतु निर्देश दिए गए। थानाबार लंबित खात्मा, खारजी की समीक्षा कर अधिक से अधिक लंबित खात्मा, खारजी के निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए।
थानाबार लघु अधिनियम पर कार्यवाही की समीक्षा कर अधिक से अधिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। थानाबार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। थानाबार सीसीटीएनएस की स्थिति की समीक्षा कर अधिक से अधिक एंट्री की जाकर सीसीटीएनएस रैंकिंग मैं सुधार किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। थानाबार स्थाई वारंटों की समीक्षा कर अधिक से अधिक लंबित स्थाई वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिए गए। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अनु.अधिकारी पुलिस प्रिया सिंधी,अनु.अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम,उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित जिले के थानों के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

