नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / आए दिन छोटी-छोटी बातों पर आपसी लड़ाई होती रहती है उसी क्रम में माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम जावली में तीन बदमाशों को बांधकर पीटने का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण द्वारा तीन बदमाशों के हाथ बांधकर एवं अर्धनग्न कर पूरे गांव जुलूस निकाला, फिर एक तिराहे पर पटककर लाठियों और डंडों से बुरी तरह पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। घटना का वीडियो होते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला 13 जुलाई का है एवं ग्राम जावली का। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद 6 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के लोग झुंड बनाकर तीनों युवकों के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। माखननगर पुलिस ने बलराम गौर, दिलीप गौर, विक्रम गौर, कन्हैया गौर, सुमित गौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को गुरुवार दोपहर गांव के ही युवक अमजद अली, सौरव नागवंशी, पिनू नागवंशी ने की लल्लू मामा की दुकान के सामने ग्रामीणों से अभद्र कमेंट किए। जिसके बाद गांव के युवक बलराम गौर, दिलीप गौर विक्रम सौर, कन्हैया गौर, सुमित गौर सोनू सीर ने घायल युवक अपराधिक प्रवृत्ति के है। अभद्र कमेट पास करने को लेकर झगड़ा हुआ। तीनों को बाधकर डंडे- लाठी से मारा गया है। घायल की रिपोर्ट पर 6 लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 506 में केस दर्ज किया है।
इनका कहना –
वीडियो की सत्यता की पुष्टि करेंगे। बर्वरता हुई है तो धारा बढ़ाई जाएगी।
प्रवीण कुमरे थाना प्रभारी, माखननगर


