नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / जय हो समिति के सदस्यों ने रविवार को विवेकानंद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। समिति सदस्यों ने नर्मदा घाट पर फैली गंदगी को हटाया। इसके बाद तट पर इधर-उधर बिखरे पड़े निर्माल्य को समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। पर्यावरण की रक्षा सभी का नैतिक दायित्व का संदेश देकर श्रमदान किया। श्रद्धालुओं से घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपील की। इस दौरान समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने कहा कि स्वच्छता जन स्वास्थ्य की आधारशिला है। गंदे वातावरण से डायरिया, पीलिया गैस्ट्रो संबंधी बीमारियां पनपती है। स्वच्छता को जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य निधि है। यदि हम जागरूक होंगे, तभी पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले हानिकारक तत्वों से इसको दूर रखेंगे। पर्यावरण के दुष्परिणाम स्वरूप ही जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग से बेमौसम वर्षा और बाढ़ आदि की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। पर्यावरण की रक्षा हम सब का कर्तव्य है। स्वच्छता अभियान में अर्पित मालवीय, प्रथम बावरिया, संजू प्रजापति, विकास गुप्ता, राजा मालवीय, प्रीतम चक्रवर्ती, विशाल बावरिया, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, सागर पटैल, श्रेयांश गौर आदि ने भागीदारी की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722