महिला शिक्षा संस्कार विषय पर मासिक प्रबोधन संपन्न हुआ नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज महिला समन्वय नर्मदापुरम द्वारा पिछड़ी बस्तियों की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के साथ ” महिला शिक्षा संस्कार ” विषय पर मासिक प्रबोधन संपन्न हुआ। जिसमें पावर लिफ्टर एवं पशु विभाग में पदस्थ मालवीय समाज की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा मालवीय ने विषय रखा। भारत विकास परिषद की महिला प्रमुख श्रीमती वंदना शर्मा ने भी संबोधित किया। 50 महिलाएं एवं 25 किशोरियां लाभान्वित हुई। विषय संबंधित प्रतियोगिता एवं मनोरंजनात्मक खेल भी आयोजित किए गए। महिला समन्वय की जिला संयोजिका आरती शर्मा ने बताया कि आज के परिवेश संस्कृति से भटकती बालिकाओं में शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान भी बहुत आवश्यक है। इस कारण इस विषय पर प्रबोधन आवश्यक है।


