शाहपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में आपस में छोटे-मोटे विवादों के कारण दंपत्ति के बीच ऐसी दराडे पड़ गई कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों अलग अलग रहने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि पति पत्नी साथ रहने से भी इंकार कर दिया। लेकिन दोनों पति पत्नियों का आपसी प्रेम और परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से उन्हें एक दूसरे से दूर नहीं होने दिया गया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से आखिरकार दंपत्ति अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपनी पुरानी गलतियों से तो बाकी और सारे गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे के साथ दांपत्य जीवन की पुनः शुरुआत की गई। शाहपुर थाने परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का माहौल उस समय खुशियों से भर गया जब पिछले 6 महीने से अलग रह रहे पति पत्नी आज हंसते मुस्कुराते एक साथ अपने घर लौटे। पति-पत्नी मैंने सारे गिले शिकवे मिलाकर नवीन जीवन की मंगल कामनाएं शुरू की गई। परामर्श केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया जिसमें 3 मामलों में पति पत्नी एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहागपुरढाना, झाड़कुंड एवं चिचोली के दंपत्ति का आज परिवार परामर्श केंद्र में समझौता किया गया । पहावड़ी निवासी महिला के द्वारा आज परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी ने एक दूसरे को माला पहना पहनाकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की गई है। जानकारी के अनुसार बता दे कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है पहावाड़ी की महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन दिया था कि मानसिंगपुरा के युवक के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है एवं उसका करीब 7 माह का बच्चा भी है बच्चा होने के बाद युवक काम करने के लिए बाहर चला गया। जिसके बाद महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में आवेदन दिया गया था। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के द्वारा काउंसलिंग करने के बाद दोनों ने समझदारी दिखाते हुए आज फूल माला पहन कर दंपति जीवन की शुरुआत की गई। युवक अनिल चौहान ने बताया कि आज परिवार परामर्श केंद्र में माला पहन कर जीवन की शुरुआत कर रहे हैं वहीं आगामी दिनों में रीति रिवाज से हमारे द्वारा शादी धूमधाम से शादी की जाएगी । परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्यों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है।इस अवसर पर एसडीओपी एच एल शर्मा, थाना प्रभारी एके ख़ान, परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य व्ही के कापसे, स्मिता धुर्वे, पूजा तिवारी, श्यामा नायक, कमलेश राठौर, उपस्थित रहे।

