रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा
दमोह ।। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी के प्रभारी प्राचार्य राजकुमार जैन ने अपनें 50वें जन्मदिवस पर शाला परिसर में पौधरोपण कर जन्म दिवस मनाया।
राजकुमार जैन के शुभचिंतकों एवं चाहने वालों द्वारा स्कूल समापन बेला पर पहुंचकर तिलक-वंदन, पुष्पगुच्छ के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी प्रभारी प्राचार्य राजकुमार जैन के 50वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य राजकुमार जैन द्वारा शाला परिसर में पौधरोपण कर अपना जन्मदिवस मनाया और उन्होंने सभी से अपील की, कि जन्मदिवस पर कुछ करें या ना करें, लेकिन एक पेड़ जरूर लगाएं और पेड़ को रोपण बस नहीं करना है। उसकी सेवा भी करनी है, क्योंकि पेड़ है तो ऑक्सीजन है, ऑक्सीजन है, तो जीवन है और जीवन है, तो कल है, जल है। दोनों तभी संभव है, जब पेड़ है इसलिए पेड़ लगाएं।
राजकुमार जैन के शुभचिंतकों एवं चाहने वालों द्वारा पहुंचकर तिलक-वंदन एवं केक काटकर राजकुमार जैन का जन्मदिवस मनाया और सभी ने शुभकामनाएं प्रेषित की
राजकुमार जैन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे समाजसेवी भारत जैन, सेठ अभिषेक जैन, जोधनसिंह बुंदेला हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी संस्था प्रमुख अंशुल दुबे, पत्रकार विकास परिषद ब्लॉक उपाध्यक्ष रूपसिंह लोधी, सरस्वती शिशु मंदिर संस्था प्रमुख चंदन रैकवार, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर संस्था प्रमुख रामचंद्र चक्रवर्ती, भारतीय जनता पार्टी मंडल संयोजक मनोज लोधी, शिक्षक जिनेंद्र जैन, शिक्षक हेमराज नेताम, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कीर्तिधर जैन एवं अन्य शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। राजकुमार जैन द्वारा सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया

