रिपोर्टर- ऋषि उमंग विश्वकर्मा
दमोह ।। मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ जिला दमोह के तत्वाधान में उत्सव विलास होटल में अतिथि शिक्षकों की अहम बैठक का आयोजन अतिथि शिक्षक संघ प्रदेश सदस्य पवन प्यासी एवं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर राय की उपस्थिति में किया गया। प्रदेश सदस्य द्वारा बताया गया कि विगत 15 वर्षों से कार्यरत मध्य प्रदेश के जिस जिला, ब्लॉक, मुख्यालय पर प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी का कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है, वहां पर लगातार अतिथि शिक्षकों द्वारा पद स्थायित्व से लेकर नियमितिकरण सुरक्षित भविष्य हेतु ज्ञापन निवेदन किया जा रहा है। जिसके पर प्रदेश के मुखिया द्वारा निमाड़ी, सीधी सहित कई स्थानों पर अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलानें का ऐलान कर दिया गया है एवं इसी माह की 25 से 30 तारीख के मध्य महापंचायत बुलाने का आश्वासन प्रदेश के मुखिया द्वारा दिया जा चुका है। इसी क्रम में दमोह अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर राय के नेतृत्व में जिला, ब्लॉक, संकुल से लेकर प्रत्येक शाला में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के साथ आगामी महापंचायत एवं दमोह में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया का स्वागत करने हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर सहमति बनीं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री संजय राय की प्रतिनिधि डॉ. सोनल राय प्रतिनिधि के माध्यम से आगामी कार्यक्रम में अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाए जाने हेतु निश्चित समय देने हेतु निवेदन पत्र दिया गया। बैठक में जबेरा से मिथिलेश तिवारी सचिव इमाम खान यशवंत सेन, सुषमा पटेल, प्रीति दुबे, रिया चौरसिया, पूजा हेमराज राजा बाबू गजेंद्र सुनील के साथ दमोह जबेरा पटेरा तेंदूखेड़ा बटियागढ़ पथरिया हटा कुम्हारी सहित जिले भर के अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति रही।।

