शाहपुर: नगर में रविवार को शाम 4 बजे टीवीएस शोरूम पतौवापुरा में लोन्हारी कुन्बी समाज के द्वारा उपखंड शाहपुर भौंरा की एक बैठक आयोजित की गई। वही राजेश भोपते की अध्यक्षता में क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज के संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। एवं आगामी बैठक 13 अगस्त को की जाएगी।इस बैठक के दौरान कहां गया के संगठन विस्तार को लेकर सभी कुन्बी समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। तभी समाज का समुचित विकास संभव है। इसीलिए जिन्हें जो दायित्व दी गई है वो जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व का निर्वाहन करेंगे । बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा पर भी चर्चा की गई । इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश भोपते, सचिव दीनदयाल पाटनकर, उपाध्यक्ष विनोद सोनारे, कैलाश पाटनकर,मनीष गव्हाणे , संतोष सराटकर, विशाल देशमुख, गणेशराव बारस्कर,विनायक वागद्रे, कमलेश अड़लक, गणेश बारस्कर, सुनील धाड़से एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

