शाहपुर ।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बैतूल अल्प प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी चेतन भार्गव का स्वागत किया गया भाजयुमो नगर अध्यक्ष मयंक वर्मा ने बताया कि आज एक दिवसीय बैतूल प्रवास पर आए , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय चेतन भार्गव जी का शाहपुर नगर मैं विशाल देशमुख , मयंक वर्मा एव पार्षद कमलेश प्रजापति द्वारा श्रीफल भेंट कर कर स्वागत किया एव पीएम श्री स्कूल को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं के भविष्य को देखते हुए यहां पीएम राइस स्कूल जरूरी है ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण शाहपुर शिक्षा का केंद्र है पीएम राइस स्कूल खुल जाने से छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा इस मौके पर संस्कार वर्मा , अमन साहू , अक्षय साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

