नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /27 बी मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन प्रतियोगिता दिनांक 30 जुलाई को भोपाल के छोटे तालाब में आयोजित की गई। जिसमें बालक समूह में भाग लेते हुए 65 वर्षीय डॉ. के सी रायकवार द्वारा छठवां स्थान प्राप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. के सी रायकवार अंतर्राष्ट्रीय तैराक हैं व मध्य प्रदेश के विक्रम अवॉर्डी तैराकी एवं जाने-माने साइकिलिस्ट हैं। इनके द्वारा विगत माह नर्मदापुरम जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महत्वाकांक्षी, जनसेवा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु आधिकारिक रूप से जिले के दुर्गम, पहाड़ी, खेत खलियानों व नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीण जनों हेतु स्वास्थ्य एवं जन सेवा अभियान की जानकारी देने हेतु 358 किलोमीटर की यात्रा साइकिल द्वारा संपन्न की गई। जिसमें प्रदेश के दो अन्य साइकिलिस्ट ओ पी अग्रवाल एवं दीपक लखेरा भी शामिल रहे। वर्तमान में डॉ. के सी रायकवार जिला स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम के पद पर कार्यरत हैं ।


