इटारसी / प्रताप वर्मा / भोपाल के भारतीय स्टेट बैंक के हेड ऑफिस में दिनांक 31/07/2023 को सेवा अवधि समाप्त होने पर बिनोद कुमार मिश्र, उप प्रबंध निदेशक ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से राजीव कुमार गुप्ता सहायक महाप्रबंधक, बलदेव राज खत्री सहायक महाप्रबंधक, किशोर शितोले, सहायक महाप्रबंधक, इंद्रजीत कनोजिया, सहायक महाप्रबंधक को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के परिजन मौजूद रहे। सभी ने बैंक में दी अपनी सेवाओं के अनुभव को सबके साथ साझा किया। बता दें कि सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता ने नर्मदापुरम के गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल जुमेराती में अपनी स्कूली शिक्षा एवं नर्मदा महाविद्यालय में बीएससी की शिक्षा हासिल की एवं एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के बाद उनका सिलेक्शन भारतीय स्टेट बैंक में हुआ था। निरंतर ऑफीशियली परीक्षा पास करते हुए उन्होंने यह सहायक महाप्रबंधक का मुकाम हासिल किया। अपने अनुभव में उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक ने सब कुछ दिया है। बैंक के एजुकेशन लोन से ही मेरा बेटा इंजीनियरिंग पढ़ कर आज अमेरिका में सर्विस कर रहा है। श्री गुप्ता ने हमें बताया कि मेरी जॉइनिंग भी लोकल हेड ऑफिस में हुई थी और रिटायर भी लोकल हेड ऑफिस से हो रहा हूं। आपको बता दें कि नर्मदापुरम के व्यापारी एवं पत्रकार प्रदीप गुप्ता के बड़े भाई हैं राजीव कुमार गुप्ता। श्री गुप्ता को 2 तारीख को अधिकारी यूनियन ने भी सम्मानित किया। सम्मान का कार्यक्रम आज तक जारी रहा। इस अवसर पर कुंदन ज्योति महा प्रबंधक, नीरज प्रसाद महा प्रबंधक कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं विदाई भाषण दीपक कुमार झा उप महाप्रबंधक ने व्यक्त किया।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

