
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /खेड़ा स्थित एमजीएम स्कूल में ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा यातायात के नियमों के बारे में छात्रों को जानकारी से अवगत कराते हुए सुनील घावरी उपनिरीक्षक के द्वारा बच्चों को यातायात के दौरान कुछ नियमों के बारे में बताते हुए श्रीधावरी ने कहा कि अपनी कार मे आप सफर कर रहे हैं तो सीट बेल्ट बांधे दोपहिया वाहनों पर 2 से अधिक लोग ना बैठे हैं। यदि इन नियमों का पालन करते हैं तो दुर्घटना होने की आशंका नहीं होती है. इसके अलावा वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें क्योंकि नशा करने वाले व्यक्ति का दुर्घटनाग्रस्त होना निश्चित है। अतः वाहनों को चलाते समय कभी भी नशा ना करें, इसी तारतम्य में और भी जानकारी देते हुए श्री घावरी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाहन नहीं चलाने के लिए अनुमति नहीं है और वाहन चलाने के दौरान अपने पास ड्राइविंग लाइसेंस जरूर रखें हेलमेट जरूर पहने और जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने पास मोबाइल में जरूर सेव करके रखें ताकि आप से पूछताछ की जाए तो आप उन्हें तत्काल संबंधित अधिकारी को दिखा सकें। कार्यक्रम के दौरान और भी अन्य यातायात पुलिस विभाग भी मौजूद था। सुनील घावरी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सत्यनारायण राजपूत, आरक्षक दीपक, सैनिक नारायण चौरे, लाल साहब चौरे, राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे।


