आमला को मिलेगी बड़ी सौगात* *आमला बना अनुविभाग*आमला को मिलेगी बड़ी सौगात* *आमला बना अनुविभाग*
माननीय मुख्यमंत्री *शिवराज सिंह चौहान* जी के नेतृत्व में
आज केबिनेट की बैठक में *आमला को अनुविभाग घोषित कर ,अनुविभाग के लिए 12 नवीन पद के सृजन को स्वीकृत* प्रदान की गई है ।
माननीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सतत प्रायसो से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के आमला सारणी विधानसभा में आगमन के पूर्व ही मध्यप्रदेश केबिनेट ने आमला समेत 68 पंचायत को सौगात के रूप में आमला को अनुविभाग घोषित किया गया है । केबिनेट की बैठक के उपरांत मध्य प्रदेश शासन के माननीय मंत्री एवम प्रवक्ता डॉ विश्वास सारंग जी के द्वारा अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं के साथ प्रेस ब्रीफिंग में आमला अनुविभाग एवम सृजनित पदों की जानकारी दी । आमला अनुविभाग की स्वीकृति के साथ मुख्यालय पर राजस्व समेत पुलिस के अनुविभागीय स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है जिसका प्रत्यक्ष लाभ सामान्य नागरिकों किसान बंधुओ छात्र छात्राओं, वकील संघ व्यापारियों समेत आमला शहर एवम पूरे विकास खंड के लोगो को होगा।
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार व्यक्त कियामाननीय मुख्यमंत्री *शिवराज सिंह चौहान* जी के नेतृत्व में

