नपा की नाली निर्माण से सड़क पर हुआ कीचड़ जनता हो रही परेशान
आमला. शनिवार बाजार से जनपद चौक पुलिस थाने तक नपा के द्वारा नाली का निर्माण किया जा रहा है नाली की खुदाई कर सड़क का मलमा सड़क के बाजू में डाल दिया है जिसके कारण जनता को कीचड़ से चलकर आना-जाना पड़ रहा है जिसके कारण सड़क पर हादसे हो रहे है आवागमन भी बाधित हो रहा है नगर के सागर चौहान,अमित यादव ने बताया कि जब नाली निर्माण का कार्य किया जाना था तो पहले ही इसकी व्यवस्था की जाना थी लेकिन नपा के ठेकेदार को आवागमन की व्यवस्था करना था बाज़ार आने जाने में दिक्कत हो रही है।वही वही गरीब तबके के छोटे व्यपारियो की दुकान को भी पूरी तरह से तहस नहस कर दिया गया है गरीबो के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। व्यापारियों ने बताया कि जब नपा को नाली का निर्माण करना था तो पहले ही मुनादी कराना था गरीबो के साथ नपा अन्याय कर रही है नपा के कारण हमारे सामने रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है।
