नगर पालिका कर्मचारी संघ की हुई बैठक

जिला महामंत्री कुशवाहा भी हुए शामिल
आमला ।नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष मुकेश रुखमांगद की अध्यक्षता में हुई संपन्न न. पा. कर्मचारी की विभिन्न मांगो व समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा हुई, बैठक में जिला महासचिव हरिओम कुशवाहा भी उपस्थित थे जिन्होंने संघ द्वारा कर्मचारियों की हितों में उठाए जा रहे सभी मुद्दों को कर्मचारियों के साथ साझा किए व भविष्य में संघ द्वारा कर्मचारी के हितों में और क्या क्या उचित कदम उठाने जरूरी है व आने वाले दिनों में कर्मचारीयों के नियमितिकरण के लिये व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के परिवार के अनुकम्पा नियुक्ति के लिये शासन को मांग पत्र सौंपा जायेगा सफाई कर्मचारियों के लिए मेडिकल की सुविधा हाथों के दस्ताने, ड्रेस, लॉन्ग बूटजैसी विभिन्न सुविधाएं शासन की तरफ से दी जाती है उन सुविधा का लाभ कर्मचारियों तक पहुंचे इन्हीं सभी बातों से कर्मचारियों को अवगत कराया।
