नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आज दिनांक 22 अगस्त 23 को एमपी 05 गर्ल्स बटालियन के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश एवं आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रगान एवं वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय में विगत वर्ष से आजादी का अमृत महोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। मेरी माटी मेरे देश के परिप्रेक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य आपको राष्ट्र निष्ठा से जोड़कर अपने दायित्वों के प्रति सजग करना है। मिट्टी से जुड़ाव आपके अंतःकरण में राष्ट्र निष्ठा का संचरण करेगा। सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं अपितु संरक्षित कर उसे बड़े करने की जिम्मेदारी भी आपको उठानी होगी। एनसीसी प्रभारी डॉ. कीर्ति दीक्षित ने बताया कि गांव में रहने वाली एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया गया कि वह अपने गांव, खेत में वृक्षारोपण करें। शैलेंद्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया और कैडेट्स द्वारा अन्य छात्राओं को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर विशाखा शर्मा, आयुषी चौरे, कीर्ति मालवीय, प्राची चौरे, हेमा चौरे, पायल कहर, मुस्कान यादव, मंशी राजपूत, तान्या मालवीय, वैष्णवी शर्मा, कामना शर्मा, पूनम शर्मा एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहीं।

Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

