सीमा अतुलकर ने पेश की दावेदारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे को सौंपी फाइल

आमला। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। टिकिट के दावेदार वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर दावेदारी कर रहे है। दावेदार अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हैं। हालात यह है कि चुनाव नजदीक आते ही कई चेहरे उभरकर सामने भी आ रहे हैं। लोगों के बीच कांग्रेस-भाजपा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस से आमला विधानसभा सीट के लिए दावेदारी करने वाली सीमा अतुलकर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव लडऩे की प्रबल दावेदारी पेश की है। सीमा अतुलकर ने बताया कि उन्होंने पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है।

वैसे शहर के लिए सीमा अतुलकर का नाम नया नहीं है। महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर रहते सीमा अतुलकर ने महिलाओं और शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई आंदोलन और प्रदर्शन भी किये। इन आंदोलन और प्रदर्शनों से भी सीमा अतुलकर ने मुलताई विधायक को अवगत कराया है। वैसे कांग्रेस से आमला विधानसभा सीट पर चुनाव लडऩे के लिए कई प्रबल दावेदार है, लेकिन सीमा अतुलकर की सक्रियता को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। सीमा अतुलकर महिलाओं के हित में कई बड़े आंदोलन कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा राजनीति का ज्ञान भी है। सीमा अतुलकर को चुनाव लडऩे का मौका मिलता है तो उनकी छवि का पार्टी को भी फायदा मिलेगा। बहरहाल टिकिट किसे देना है यह पार्टी तय करेंगी, लेकिन अभी से संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है।
