अनुभाग एसडीएम ने किया पौधारोपण गंदगी देखकर नाराज हुई एसडीएम ने सीएमओ को लगाइए फटकार
आमला. बीते कई वर्षों से तहसिल को अनुभाग बनाने की मांग की जा रही थी लंबे अरसे के बाद आमला तहसील को अनुभाग बनाया गया है। जिसके लिए आमला अनुभाग में पद भी स्वकृत किए गए है इस मौके पर एसडीएम ने तहसिल परिसर में पौधारोपण किया तहसील परिसर में गन्दगी को देखकर एसडीएम तृप्ति पटेरिया ने सीएमओ नीरज श्रीवास्तव को बुलवाकर फटकार लगाई उसके बाद सफाई कर्मचारीओ ने तहसील परिसर की सफाई की वही। एसडीओपी मुलताई सुरेश पाल सिंह भी मौजूद थे । वही अनुभाग की मांग कई वर्षों से तहसिल के अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही थी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पं राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि तहसिल को अनुभाग बनाए जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधाएं आमला में ही मिल जाएगी अब ग्रामीणों को प्रथम अपील के लिए मुलताई नही जाना पड़ेगा वही एसडीएम कार्यलय के सभी कार्य और सुनवाई आमला में ही होगी। इस मौके पर एसडीएम तृप्ति पटेरिया,एसडीओपी मुलताई सुरेश पाल सिंह,तहसीलदार पूनम साहू ,नगरपालिका अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे, किशोर माथनकर, एलआईसी के अधिकारी ने 2 बेंच देने की बात कही है अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हिरामन नागपुरे, रवि देशमुख,किरण दुबे,रानी शेख,वेदप्रकाश साहू,मनोज विश्वकर्मा, कल्पेश माथनकर, यशपाल ठाकुर,सचिन जैन, मोहम्मद शफी खान, महेश कुमार सोनी, रवि कुमार देशमुख, कमलेश अतुलकर,आदि मौजूद थे।
पक्षकारों के लिए नही है तहसील में बैठक व्यवस्था
आमला तहसिल को भले ही अनुभाग बनाया गया है लेकिन तहसील में पक्षकारों के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्था नही है जिसके कारण पक्षकार तहसिल के गैलरी में ही खड़े रहते है और अपने प्रकरण की सुनवाई होने का इंतजार करते है वही पक्षकारों के लिए पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था तहसिल में नही है ऐसे में पक्षकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
