सीएम कार्यक्रम में जा रही बस हुई खराब लोग होते रहे परेशान
आमला. सारणी में 660 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल प्लांट का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे है। सीएम के कार्यक्रम में जा रहे लोगो के लिए आमला से लगभग एक सैकड़ा बसों का इंतजाम शासन द्वारा किया गया था। लेकिन कंडम बसों को भी ग्रामीणों को पहुचाने के लिए अधिग्रहण किया गया था आमला नगर के जनपद चौक से बस सारणी कार्यक्रम के लिए निकली थी कि रेलवे स्टेशन के गेट तक भी नही पहुच पाई और बस खराब हो गई । बस में बैठे ग्रामीण परेशान होते रहे वही बस को सुधारा कर फिर बस को रेलवे स्टेशन से रवाना की गई, ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से बुलाया गया था सीएम कार्यक्रम में जाने के लिए घन्टो इंतजार के बाद बस आई लेकिन कुछ दूर जाते ही बस खराब हो गई। घन्टो बस ठीक करने में लगा उसके बाद बस को ठीक करवाया गया इसके बाद बस को रवाना किया गया लेकिन बस के साथ कोई भी प्रशानिक अधिकारी नही था ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी देखी गई है।
