सीएम हेल्पलाइन का नही कर रहे अधिकारी निराकरण महीनों से लंबित पड़ी है शिकायत
फोरक्लोज कराने में लगे है अधिकारी

आमला. नगर के कई ऐसे शासकीय कार्यलय है जिसमे समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लोगो ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत कर निराकरण किए जाने के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। लेकिन आमला नगर के अधिकतर दफ्तरों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जनता ने बड़ी उम्मीद से सीएम हेल्पलाइन पर भरोसा कर शिकायत की थी कि सीएम हेल्पलाइन में निराकरण हो ही जाता है। लेकिन नगर पालिका परिषद आमला, जनपद पंचायत आमला,तहसिल कार्यलय, लोक निर्माण विभाग,शिक्षा विभाग,पीएचई विभाग, में कई महीनों से शिकायत का कोई निराकरण नही किया जा रहा है। जिसके कारण शिकायतकर्ता परेशान हो रहे है,साथ ही स्थानीय अधिकारी से भी शिकायत करने से कोई कार्यवाही नही होती है। इस वजह से शिकायतकर्ताओ ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत कर निराकरण की मांग की थी लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नही है। अधिकारी भी सीएम हेल्पलाइन को स्पेशल फोरक्लोज कराने में लगे हुए है ,नगर के अमित यादव,अनिल सोनपुरे,ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है । शिकायतकर्ता से बिना पूछताछ करें ही अधिकारियों द्वारा से हेल्पलाइन को स्पेशल फोरक्लोज में डाल दिया जा रहा है।जिसके कारण शिकायकर्ताओ की शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। अधिकारी शिकायत को बन्द कराने में लगे हुए है।
