कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य मिले मुख्यमंत्री से रखी ग्रामीण जनता की समस्या

आमला.प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के सारणी प्रवास के दौरान हेलीपेड पर भेंट कर जिला पंचायत हितेश निरापरे ने क्षेत्र ओर आमला सारणी विधानसभा के जनता की समस्याओं को लेकर चर्चा कर ज्ञापन दिया। चर्चा के दौरान अन्य मांगों के साथ आमला अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा देने एवं डाक्टरों की नियुक्ति एवं जरूरी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की मांग, सारणी पावर प्लांट का नाम सारणी की पहचान संत बाबा मठारदेव के नाम पर रखने की मांग एवं मेरे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 में शासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई खोलने की मांग एवं आमला सारणी मार्ग को संचालन योग्य बनाने की मांग मुख्य रूप से रखी गई। चर्चा के दौरान मुलताई को जल्द से जल्द जिला बनाने की माँग भी रखी गई।
