आमला क्षेत्र की समस्या को लेकर गोंडवाना ने सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन 
सडक़ निर्माण सहित नलजल योजना की जांच की मांग
आमला. जनदर्शन यात्रा में सारणी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गोडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने हेलीपेड पर मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण कराऐ जाने की मांग की। गोंगपा के प्रदेश महासचिव राजेश वट्टी ने बताया कि ज्ञापन में मांग की है कि आमला-सारणी मार्ग को बसों के संचालन के लिए आमला से आवरिया, ठानी, नींबू जोत होते हुए सारणी मार्ग स्वीकृत किया जाऐ। आमला सिविल अस्पताल का दर्जा नहीं दिया गया है। सिविल अस्पताल में 11 डॉक्टर होना चाहिए, लेकिन आमला के सिवित अस्पताल में 2 ही डॉक्टर पदस्थ है। जिसके कारण लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। ग्राम पंचायत में संचालित नल-जल योजना को व्यवस्थित शुरू की जाए एवं नल जल योजना के निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। आमला की 68 ग्राम पंचायतों में जल सहजने के लिए निर्माण किए गए अमृत सरोवरों की उच्च स्तरीय जांच और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी प्राथमिक, कृषि शाख सेवा सहकारी समितियों में आए आवंटन की उच्चय स्तरीय जांच करने की मांग की। गोंगपा ने आमला में शासकीय (आईटीआई) प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए भी ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने गोंगपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही आमला ठानी, नींबू जोत होते हुए सारणी मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। रतेड़ा, लादी, सारणी नावघाट सडक़ निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल सोनपुरे, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप पाल, अर्जुन उईके, जनपद सदस्य मसरू धुर्वे, पूर्व जनपद सदस्य मानुलाल मर्सकोले उपस्थित रहे।
