नगर पालिका में सीएम हेल्पलाइन की उड़ रही धज्जियां

नियम कायदों को नही मानती नगर पालिका
आमला. नगर पालिका परिषद आमना में इन दोनों सीएम हेल्पलाइन समाधान की ओर अधिकारी को बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।नागरिक सीएम हेल्पलाइन करके भी परेशान है, क्योंकि से हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी शिकायत को वापस करने का दबाव बनाते हैं।वही अधिकारी गोल-गोल जवाब देकर शिकायतकर्ता से शिकायत उठा लेते हैं। ऐसे में सीएम हेल्पलाइन पर कोई कार्यवाही होते नजर नहीं आ रही है। वहीं आप लोगों में सीएम हेल्पलाइन को लेकर भरोसा उठने लगा है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत बीते कई दिनों से लंबित पड़ी है।अधिकारी इस और बिल्कुल भी ध्यान देने को तैयार नहीं है।नागरिक भी बहुत परेशान है। इस विषय में जानकारी देते हुए अनिल सोनपुरे ने बताया कि नगर पालिका परिषद आमला में सीएम हेल्पलाइन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की शिकायतों की निराकरण के लिए से हेल्पलाइन 181 बनाई गई थी लेकिन स्थानीय नगर पालिका के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर कोई समाधान नहीं कर पा रहे हैं। बीते कई दिनों से सीएम हेल्पलाइन लंबित पड़ी है । लोग आए दिन शिकायत के निराकरण के लिए नगर पालिका के चक्कर लगा रहे है। ग्रेडिंग के चक्कर मे सीएम हेल्पलाइन को दबाव बनाकर उठवाया जा रहा है । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल सोनपुरे ने जिला कलेक्टर से जाच किए जाने की मांग की है।इस विषय मे जब सीएमओ नीरज श्रीवास्तव से चर्चा करनी चाही तो उनका मोबाइल नंबर 8319657483 डेढ़ बजे बंद था।
