गोंगपा की बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्त
विस चुनाव में गोंगपा उतारेगी प्रत्याशी

आमला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक खांडे पिपरिया के सामुदायिक भवन ग्राम टीकाबर्री गांव में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में सभी सीटों से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसे लेकर रणनीति भी बनाई गई और विधानसभावार पदाधिकारियों की नियुक्त की गई। यह नियुक्ति गोंगपा के प्रदेश महासचिव राजेश वट्टी, जिला अध्यक्ष हेमंत सरियाम, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल सोनपुरे, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप पाल, जिला महामंत्री विनोद मालवी की अनुशंसा पर की है। जिसमें बाकुड़ मानूलाल मर्सकोले को विधान सभा, दिनेश नवड़ेती ब्लाक अध्यक्ष, रैयतवाड़ी के सुरेश पंद्राम को सचिव, अरूण उइके को टिकाबर्री सचिव, मोहनढाना के चिन्तूलाल उइके को ब्लाक उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष के रूप में वार्ड 7 के श्यामराव टेकाम को मंडल अध्यक्ष ब्लाक सारणी तथा बांसखापा के अनिल बामने को एससी प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
