नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /सर्व विप्र महासभा के द्वारा बैठक का आयोजन स्वयंवरम गार्डन में उमाकांत दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नर्मदा पुरम में 1 अक्टूबर 23 में विशाल ब्राह्मण महाकुंभ एवं युवाक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवक युवती परिचय सम्मेलन के बायोडाटा का संग्रहण किया गया। बैठक में सभी वरिष्ठ जन की सहमति से एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष के एन मिश्रा एवं विधि सलाहकार राजीव दुबे की सहमति से सौरभ नायक को नगर अध्यक्ष नर्मदा पुरम के पद पर मनोनीत किया गया। नियुक्त होने पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि में संगठन के नियम शर्तों को निभाते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा सभी ने शुभकामना प्रेषित की बैठक में परिचय सम्मेलन को लेकर रूपरेखा एवं टीम तैयार की गई। बैठक में सतीश शुक्ला, गोपाल कृष्ण तिवारी, नवीन थापक, रवि तिवारी, रत्नेश दुबे, अनुपम जोशी इटारसी से पधारे। राजेश पांडे, शशांक पटेरिया, ध्रुव भार्गव, चौबे महिला मंडल में नेहा तिवारी, रंजन थापक, नंदा तिवारी, जूही दुबे, निर्मला डाले, मीना चौबे, मोनिका जोशी, सविता दीवान उपस्थित रहे।


