ग्राम पंचायत रमली में भष्ट्राचार के सूत्रधार बने इंजीनियर पटेल खबरों की सुर्खियां बने

एस्टीमेट के आधार नही बनी सड़क,स्टोन डस्ट का किया गया जमकर उपयोग
उपयंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान मडिया का करते है अपमान
आमला.ग्राम पंचायत रमली में निर्माणधिन सड़क में घटिया सामग्री का जमकर उपयोग किया गया है ग्राम पंचायत रमली में भष्ट्राचार के सूत्रधार बने इंजीनियर पटेल क्योंकि पंचायत में जिस कदर भष्ट्राचार हो रहा है पटेल का कहना है कि कोई भी शिकायत कर दे उनकी उपर तक पड़ है कोई फर्क नही पड़ता है। जानकारी के अनुसार रमली पंचायत में 3 लाख की लागत से 100 मीटर सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण किया जा रहा है जिसमें पंचायती राज्य द्वारा बनाये नियमो की भी आवेलना की जा रही है एस्टीमेट के आधार पर सड़क निर्माण में सड़क के नीचे मुरुम का उपयोग नही किया गया है। सड़क निर्माण में रेत की मात्रा बहुत कम दिखाई दे रही है पंचायत के नुमाइंदो ने सड़क निर्माण में स्टोन डस्ट का उपयोग किया गया है जिस कारण सड़क कम समय तक ही टिक पाएगी जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानीयो का सामना करना पड़ेगा।
उपयंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान………………
जब रमली पंचायत सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण को लेकर जनपद पंचायत आमला के उपयंत्री पटेल से चर्चा की गई तो उन्होंने अपने अंदाज में गैर जिम्मेदार तरीके से कह दिया कि इंजीनियर आप हो कि मैं हूं उनका कहना है कि सारे नियमों को ताक पर रखकर हम इस बार दो चार पंचायत के कार्य आपको दे देते हैं आप निर्माण कार्य करवा दीजिए पटेल साहब को यह नहीं पता कि ग्राम पंचायत में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होती है। ग्राम पंचायत के सचिव के भष्ट्राचार के पुराने मामलों में भी कोई जाच नही गई है ग्राम पंचायत जम्बाडीखुर्द में रहते हुए सचिव द्वारा लाखो का भष्ट्राचार किया था वो जाच भी एक सत्तारूढ़ पार्टी के नेता ने जाच पर रोक लगा दी थी। इस वजह से पुनः भष्ट्राचार की श्रखला शरू हो गई है।
