डाकघर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

डाकघर में पंखे, प्रिंटर खराब, परिसर में फैली रहती है गंदगी
आमला डाकघर परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह गंदगी दिखाई पड़ रही है। कचरे के अलावा के अलावा घास, झाडियां उग आई है। बदबू से ग्राहक परेशान है। यहां कैंपस न होने से लोगों ने परिसर तक अतिक्रमण कर लिया है। लेकिन इन सब समस्याओं को लेकर डाकघर के अधिकारी उदासीन है। बाउंड्रीवॉल न होने से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मवेशी, सुअर, कुत्ते पोस्ट ऑफिस पसिर में घूमते रहते हैं। जगह-जगह प्लास्टिक की पन्नी पड़ी नजर आती है। आसपास घरों से निकालने वाला मलमूत्र के डाकघर परिसर में जमा होता है, जिससे लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने इस संबंध में डाकघर छिंदवाड़ा के अधीक्षक को लिखित शिकायत भी की है। श्री उपाध्याय ने बताया कि जब भी पोस्ट ऑफिस रजिस्ट्री करने आते हैं, तो प्रिंटर का प्रिंट दिखाई नहीं देता। इससे कानूनी काम करने में काफी परेशानी होती है। पोस्ट ऑफिस के उपभोक्ताओं की पासबुक की एंट्री कर्मचारी नहीं करते। नोट गिनने वाली मशीन भी खराब है। कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर डाउन है। प्रिंटर खराब है। स्टाफ की कमी है। इस तरह उपभोक्ताओं को प्रतिदिन परेशानियों से जूझना पड़ता है।
डाकघर में रोजाना आते है बड़ी संख्या में लोग ………..
डाकघर में रोजाना ग्रामीण, कृषक व व्यापारी आते हैं। यहां पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। शौचालय की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। बैठने के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। तीन पंखे में से दो पंखे खराब पड़े है। केवल एक पंखा धीमी गति से चल रहा है। पोस्ट मास्टर द्वारा कैंपर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाती है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं है। डिजिटल लेन-देन आरटीजीएस कैश ट्रांसफर की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर ने बताया कि वह शिकायत को उच्च अधिकारियों को पहुंचा देंग, फिर जो भी निर्देश होंगे उस आधार पर कार्य किया जाएगा।
गंदगी के कारण पनप रहे मच्छर, ग्राहक परेशान …………..
डाकघर परिसर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में ग्राहक पहुंचते है। जिन्हें गंदगी के कारण उत्पन्न होने वाले मच्छरों के डंक का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण डाकघर परिसर में घास और झाडि?ां भी उग गई है। इस वजह से भी मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। श्री उपाध्याय ने बताया कि डाकघर में कई लोगों का बचत खाता है। इसके अलावा स्पीड पोस्ट, डाक टिकिट सहित अन्य कार्यो के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग डाकघर आते है। इन लोगों को काफी देर तक डाकघर में रूकना पड़ता है। जहां मच्छरों के डंक के कारण ग्राहकों का डाकघर के अंदर या बाहर परिसर में खड़े रहना मुश्किल हो जाता है।
इनका कहना है –
आस-पास के रहवासियों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है आसपास के घरों का गंदा पानी पोस्ट ऑफिस में आ रहा है नगर पालिका को सफाई और नाली निर्माण करने का कहा गया था जल्दी पोस्ट ऑफिस की बाउंड्री वालों का निर्माण कर दिया जाएगा जिससे फिर गंदगी नहीं होगी
पीके सिसोदिया पोस्ट मास्टर डाकघर आमला
