दुकान संचालकों ने अवैध निर्माण पर उठाई आपत्ति निकाली हल्ला बोल रैली, तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण

राजेश हारोड़े संवाददाता पांढुर्णा
पांढुर्णा . शहर के मुख्यमार्ग से लगे केकतपुरे कॉम्प्लेक्स के सामने अवैध निर्माण कार्य पर आपत्ति दर्ज करते हुऐ दुकान संचालकों ने एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई हेतु मांग की गई। इस दौरान दुकानदारों ने रेस्ट हाउस से बस स्टेंड होते एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। ज्ञापन में शिकायत कर्ता दुकान संचालकों ने बताया की केकतपुरे कॉम्प्लेक्स के सामने के कमरे इन्होंने खरीदे हुए है। साथ ही यह दुकानें नगर पालिका में हमारे नाम से स्वामित्व एवं नामांतरित की हुई है। वर्तमान में राजीव पिता प्रभाकर केकतपुरे द्वारा कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए हमारी दुकान के सामने की पार्किंग की जगह और रोड की रिक्त जगह में अवैध रूप से सीमेंट के स्थाई पिल्लर खड़े किए जा रहे है। दुकान संचालक आवेदक गणों ने कहा की पार्किंग एवं रोड की रिक्त जगह बैनामा रजिस्ट्री में दर्ज है। जहा किसी भी प्रकार से क्रेता और विक्रेता एवं अनावेदक प्रबंधक आदित्य अनघा को ऑपरेटिव सोसाइटी को भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। दुकानदारों ने तहसीलदार ने शाम तक निरीक्षण कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। शाम को तहसीलदार विनय ठाकुर द्वारा मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्षद दुर्गेश उईके और शिकायत कर्ता दुकान संचालक व उनके परिजन मौजूद रहे।
