भोपाल/ प्रदीप गुप्ता / प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं किसान नेता और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने आज सुबह खरगोन जिले के सनावद वापस लौट रहे अपने कर्तव्य पर तैनात पुलिस टीम की कार दुर्घटना होने पर ट्वीट के माध्यम से गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मंत्री पटेल ने कहा कि इस भीषण सड़क हादसे में दो पुलिस उप निरीक्षक एवं एक आरक्षक की मृत्यु का हृदय विदारक समाचार मिला, मन बहुत दु:खी हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक आरक्षक और एक होमगार्ड सैनिक को इलाज हेतु इंदौर रेफर किया गया है। मंत्री पटेल ने दिवंगत आत्माओं के प्रति परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए ईश्वर के चरणों में स्थान मिलने के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही मंत्री पटेल ने कहा कि दु:ख की इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।


