सुनील बंसोड़,राजेश बाबू जी, पंचर,ढकनी, घर के दरवाजे लगाकर काट रहे सट्टा पर्ची 
डैनी,सादाब ,विरेन्द्र का सट्टा के कारोबार है चालू
आमला. सट्टा खवाडो की सोची समझी साजिश के तहत अपने ऊपर छोटा मोटा केस बनवाकर जनता के आखों में धूल जोखने का काम किया है। क्योंकि सट्टे के एक भी एजेंटों को नही पकड़ा और सीधे सट्टा खवाडो को पकड़ कर उनके ऊपर मामूली धारा लगाकर सट्टे के कारोबार को बन्द करवाने का पुलिस का नाटकीय रूपांतरण था। सब एक नाटक का हिस्सा है। जो सोची समझिश साजिश है। जबकि सट्टा अभी भी आज शनिवार को आमला में चालू है लेकिन लोग अपनी दुकान पर नही अब घर के दरवाजों को बन्द करके घर के अंदर वाट्सएप के माध्यम से सट्टा का कारोबार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार,सुनील बंसोड़,राजेश बाबू जी, पंचर,ढकनी, घर के दरवाजे लगाकर काट रहे सट्टा पर्ची काट रहे है। लेकिन सट्टा एजेंटो के घर की पुलिस जांच नही कर रही है। जिसके कारण अभी भी आमला में सट्टे का कारोबार पहले की तरह से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बोड़खी में भी शनिवार को सट्टे का कारोबार चालू था, बोड़खी बाजार के पास गेस्ट हाउस, बोडखी नाके के पास किराना दुकान में, बोडखी मार्केट में चूड़ी की दुकान पर, बोडखी मालवीय साइकल स्टोर,बोडखी पुरानी बस्ती माता मंदिर के पास देशमुख स्कॉर्पियो वाला, मोटवानी के दुकान के सामने,बोडखी नाई के दुकान के ऊपर पेंट की दुकान पर(टिलु) सट्टे की पर्ची वाट्सएप के माध्यम से कट रही है लेकिन पुलिस किसी भी एजेंट के घर की जांच तक नही कर रही है इसका मतलब साफ सुतरा है कि पुलिस के द्वारा ही अंडरग्राउंड सट्टे का कारोबार अभी भी चल रहा है। जिसकी वजह से सट्टे के एजेंट ओर खवाडो पर कोई बड़ी कार्यवाही नही की जा रही है। अब देखा है जिला पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है।
रेलवे कॉलोनी कृषि मंडी के पास है ख़वाड का ऑफिस………………….

रेलवे कॉलोनी निवासी सट्टा ख़वाड विरेन्द्र मासब का सट्टे के कारोबार को संचालित करने जो आफिस है वो रेलवे कॉलोनी के पास कृषि मंडी की गल्ली में संचालित किया जा रहा है। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है। लेकिन पुलिस के द्वारा सट्टे के ऑफिस पर अभी तक छापा नही मारा गया है सूत्रों की माने तो आफिस में आधा दर्जन कर्मचारी काम करते है दो कम्प्यूटर, 6 हाटबोर्ड,6 कैलकुलेटर,8 रजिस्टर, के माध्यम से सट्टे के ऑफिस का संचालन किया जा रहा है। फिर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है।
सादाब पिरमंजिल में करता है आफिस संचालित……………

पीरमंजिल के वार्ड नं 6 में राजा मेडिकल वाली गल्ली के अंदर सादाब का सट्टे का आफिस संचालित किया जा रहा है। आफिस में आधा दर्जन कर्मचारी सट्टे पर्ची काटने ओर उतारने का काम किया जाता है। जहां आफिस से नागपुर ओर नरखेड़ सट्टे की पट्टी उतारी जा रही है। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है। सूत्रों बताते है कि सादाब के साथ नायाब भी सट्टा ख़वाड है। जो दोनों मिलकर सट्टे का संचालन किया जा रहा है। अब देखना है कि आमला पुलिस कब तक कार्यवाही कब करती है।
डैनी का आफिस वार्ड 4 में हो रहा संचलित

सट्टा ख़्वाड डैनी का सट्टे को संचालित करने का आफिस वार्ड नंबर 4 में संचालित किया जा रहा है आफिस में एक दर्जन कर्मचारी काम करते है 6 कम्प्यूटर,एक प्रिंटर,1 दर्जन हाटबोर्ड, 1 दर्ज कैलकुलेटर, सट्टे की पट्टी का उतारने का काम किया जाता है खासबात है कि डैनी के पास नपा के भी कर्मचारी काम करते है। जो एजेंटो से पैसे का लेनदेन करते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आवरिया रोड पर डैनी का 2 करोड़ कीमत का खेत बेचा जा रहा है । वही भीमनगर में दो मंजिला मकान जिसकी कीमत 1 करोड़ है। अवैध कारोबार से करोड़ो की सम्पति अर्जित की है जो पुलिस नजर अंदाज कर रही है।
