विरेन्द्र पाल सट्टा खाबड़ के आफिस में पुलिस ने मारा छापा 36 हजार का मशरुका किया जप्त अनेक एजेंट के वाट्सअप से आ रही थी सट्टा पट्टी

आमला.नगर में सट्टे का अवैध कारोबार अभी भी शरू है। पुलिस सट्टा एजेंट के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आज शनिवार को रेलवे कॉलोनी स्थित वार्ड 12 में पुलिस द्वारा सट्टे जुए पर कार्यवाही कर जुआरियों एवं सट्टा पर्ची काटने वाले एजेंटों व खबाडो पर कार्यवाही की जा रही है शनिवार दिनांक 2 सितंबर को पुलिस द्वारा नगर के एक प्रमुख सट्टा खबाड़ के आफिस पर एस आई मोहित दुबे ,वाहिद खान ,इफ्तियाब अली आरक्षक इमला द्वारा छापामार कार्यवाही कर मोबाइल फोन नगदी रुपए सहित सट्टा पर्ची जप्त की गई है ।पुलिस थाने के एस आई मोहित दुबे ने बताया मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम आम वाले बाबा के पास वार्ड नंबर 12 में सट्टा खबाड़ वीरेंद्र उर्फ मासाब पिता व्रजपाल पाल के आफिस में दबिश देकर 6341 रुपए 30 हजार रुपए का एनराइड मोबाइल और सट्टा पर्ची काटते हुए वीरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर सट्टा पर्ची सहित 36341 रुपए की मशरुका जप्त कर सट्टा जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस अब विरेन्द्र पाल के मोबाइल के वाट्सएप पर एजेंट के लेनदेन ओर सट्टे की पट्टी मिली है अब पुलिस उसकी भी जांच करेगी उसके बाद आगे की कार्यवाही करेगी।
