
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज गुरुवार को विवेकानंद स्कूल सोहागपुर में अशासकीय शिक्षण संगठन द्वारा 11वा वर्ष अशासकीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर पहुंचे। जहां उन्होने शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह में उपस्थित होकर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस शिक्षक दिवस पर मैं यह कहना चाहता हूं कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। शिक्षकों के बिना यह मानव जीवन सार्थक नहीं है। हर किसी के जीवन में एक गुरु या शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान-सम्मान करना चाहिए और उनकी बातों पर अमल करना चाहिए। जिंदगी में यदि हम थोडे भी सफल होते हैं तो इसका श्रेय हमारे माता-पिता के बाद जिन्हे जाना चाहिये वो हैं हमारे शिक्षक, हम तो महज एक मिट्टी हैं जबकि हमे किसी भी रूप में ढालने का काम कुमारी रूपी षिक्षक करते है। माता पिता हमें जन्म देते हैं लेकिन सही गलत का का फर्क शिक्षक ही हमें सिखाते हैं जिससे हमारा चरित्र निर्माण तो होता ही है साथ ही साथ सही मार्ग दर्शन भी मिलता है जो हमारे उज्जवल भविष्य के लिये बेहद जरूरी है। यही कारण है कि शिक्षकों का स्थान माता पिता से भी उपर होते हैं। अतः शिक्षकों के इस योगदान के लिये हमे अपने शिक्षकों का नमन करना चाहिये और आदर व सम्मान करना चाहिये। उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित बाबूलाल यादव , जालम सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्रीमती लता यशवंत पटेल अध्यक्ष न.पा., आकाश रघुवंशी उपाध्यक्ष न. पा., सुश्री सारिका धारी विज्ञान प्रसारित राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित हुए।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

