नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कवि समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।समिति प्रमुख केप्टिन करैया ने बताया की कार्यक्रम में देश के 5 प्रांतों से राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के 75 कवियों की शानदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर सभी कवियों का सम्मान किया जायेंगा। समिति के हंस राय ने बताया की कार्यक्रम मे मुख्यातिथि कृषि मंत्री कमल पटैल,अध्यक्षता म. प्र. साहित्य अकादमी के निदेशक डाँ. विकास दवे एवं समाजसेवीयो की गरीमामयी उपस्थिति में माहेश्वरी मांगलिक भवन हरदा में 10 सितम्बर दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से सांयकाल 6 बजे तक किया जा रहा है। श्री करैया बताया की नर्मदांचल ने देश को अनेक ऐसे कवि साहित्यकार दिए जिन्होंने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस माटी को गौरवान्वित किया है। गत माह नर्मदा आव्हान सेवा समिति के अमरकंटक समागम में यह निर्णय लिया है, कि उन यशस्वी रचनाकारों के बहुमूल्य अवदान का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय कवि समागम एंव सम्मान समारोह में देश के समर्थ साहित्यिक/ मंचीय कवियों को सम्मानित किया जाये। श्री करैया ने बताया की हम उन रचनाकारों को नमन करते हुए पूर्ण आदर भाव से स्मरण करते हैं। जिन्होंने अपनी साहित्यिक साधना और कड़ी मेहनत कर साहित्य को समृद्ध करते हुए कवि सम्मेलन को सींचा है। नर्मदांचल, देश के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों का स्मरण हमारा दायित्य है। इसी श्रृंखला मे देश के 10 समर्थ साहित्यकारो, कवियों को अलंकृत किया जायेगा। जिसमें हरिशंकर परसाई अलंकरण सुरेश उपाध्याय नर्मदापुरम को, माखनलाल चतुर्वेदी अलंकरण- प्रो. ओमपाल सिंह निडर फिरोजाबाद, पं.ओंकार तिवारी अलंकरण विजय बागरी कटनी, भवानी प्रसाद मिश्रा अलंकरण चौधरी मदन मोहन समर, डाँ. विनोद निगम अलंकरण देवकृष्ण व्यास देवास, दुष्यंत कुमार अलंकरण ऋषि श्रंगारी भोपाल, संतोष इंकलाबी अलंकरण राजकुमार वर्मा हरदा, डाँ. राजा करैया अलंकरण राजकुमार राज़ बैतूल, सुभद्रा कुमारी चौहान अलंकरण श्रीमती मोनिका हठिला भुज, कवि प्रदीप अलंकरण श्रीमती अनुराधा पांडे नई दिल्ली को अतिथियों की उपस्थिति में अलंकृत किया जायेगा।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

