शौचालय का कुए में जा रहा था पानी रात में बोडखी के व्यपारी कुए पर पहुचे कहा नालियों का पानी पिला रही नगर पालिका
जलप्रदाय शाखा प्रभारी अरुण पंवार ने कहा खबर में मेरा कोई स्टेटमेंट नही देना आपको जो भी जानकारी चाहिए सीएमओ या उपयंत्री से लीजिए ????
पानी की शुद्धता को लेकर व्यापारी संगठनों ने उठाये सवाल
आमला। बोडखी क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। यह आरोप गांधी व्यापारी संघ ने लगाया है। व्यापारी संगठन का कहना है कि नगरपालिका और जलावर्धन योजना द्वारा जिस कुंए से पानी की सप्लाई की जा रही है, उसी कुंए के समीप नाली है। इससे यह पानी सीपेज होकर कुंए में पहुंच रहा है। यहीं वजह है कि सप्लाई के दौरान मिलने वाले पानी से कई बार बदबू आ रही है। दरअसल नगरपालिका और जलावर्धन द्वारा वार्ड क्रमांक 18 शिव मंदिर के पास स्थित कुंए से बोडखी क्षेत्र की पानी टंकियों में पानी पहुंचाया जाता है। यहीं पानी वार्डो में सप्लाई होता है। व्यापारी संघ का आरोप है कि नाली का पानी सीपेज होकर सीधे कुंए से टंकियों और घरों तक पहुंच रहा है। इसी पानी के साथ गंदगी भी घरों तक पहुंच रही है। पानी पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी से बीमारी की आशंका भी बढ़ गई है। बंटी हजारे, नरेन्द्र नागले, करण नागले ने बताया कि जिम्मेदारों को पानी की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं हो सकी है।
नल से आ रहा दूषित पानी ………………
जलावर्धन योजना अंतर्गत प्रत्येक घर में नल द्वारा शुद्घ पेयजल पहुंचाने की योजना बनाई गई है। लेकिन जलावर्धन का पानी इंटकवेल से सप्लाई करने के बजाए पहले कुंओं तक पहुंचाया जा रहा है। बंटी हजारे, नरेन्द्र नागले, करण नागले का कहना है कि भले ही इंटकवेल पर पानी की टेस्टिंग होती हो, लेकिन जब यह पानी कुंए में आता है तो यहां गंदा पानी मिल जाता है। इसी कुंए से टँकियों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कभी नगरपालिका तो कभी जलावर्धन योजना इस पानी को वार्डो में सप्लाई करता है। जिसके नियमित सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती है।
पानी फिल्टर कर सप्लाई की मांग ……………….
नागरिकों का आरोप है कि नगरपालिका और जलावर्धन योजना के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। बिना फिल्टर के पानी सप्लाई हो रहा है जो पीने लायक नहीं है। इसके बाद भी पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों और आमजनता में नगरपालिका और जलावर्धन योजना को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने नगरपालिका से पानी टंकी की साफ सफाई की मांग भी की है। बंटी हजारे, नरेन्द्र नागले ने कहा कि पीने के पानी के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लोगों को दूसरे स्थान से पीने का पानी लाना पड़ता है या खरीदना पड़ता है।
बीमारी फैलने की बढ़ रही आशंका …………..
पानी सप्लाई और शुद्धता को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नरेन्द्र नागले, करण नागले ने बताया कि जलावर्धन योजना से 24 घंटे पानी दिये जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन इस योजना से भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है। ऊपर से जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह कुंआ भी खुला पड़ा है। जिसमें नाली के साथ-साथ बारिश का पानी पहुंच रहा है। इस पानी के निरंतर सेवन से बीमारियां पैदा हो सकती है। नागरिकों ने नगरपालिका से मांग की है कि वाडो में सीधे इंटकवेल से जांच कर पानी सप्लाई की जाये, ताकि लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव न पड़े।
इनका कहना है
बारिश ज्यादा होने से नगर पालिका के कुएं में बारिश का पानी चला गया था कुए को खाली करवाकर कुए को कवर्ड किया जा रहा है जहां जहा पाइप लाइन लिकीज है उन्हें भी ठीक किया जा रहा है इस लिए पानी की सप्लाई एक दिन के लिए बंद की थी पानी की टेस्टिंग भी करवाई गई है अब कोई समस्या नही आएगी
नीरज श्रीवास्तव सीएमओ आमला
नगर पालिका द्वारा जो कुए से पानी दिया जा रहा उसमें शौचालय सहित नालियों का पानी जमा हो रहा है इसकी शिकायत भी की है लेकिन आज जब वाट्सएप ग्रुप में डाला गया तो नगर पालिका की नींद खुली है लेकिन अभी तक गन्दा पानी ही बोड़खी के लोग पी रहे थे,जल शाखा के कर्मचारियों और उपयंत्री पर सख्त कार्यवाही होना चाहिए
रितेश खुराना व्यापारी बोड़खी
