*नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक श्री योगेश्वर तिवारी ने बताया कि सेठानीघाट पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक पं भवानीशंकर शर्मा , पं गिरिजाशंकर शर्मा के निवास पर आज दिनांक 14 सितंबर गुरुवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित की गई है ।
बैठक में गतवर्ष 2022-23 के आय व्यय का लेखा एवं आगामी 2023-24 के महोत्सव हेतु व्यय निर्धारित किया जावेगा , वर्ष 2023-24 महोत्सव के लिए समिति की कार्यकारिणी का गठन होगा , आगामी महोत्सव की रूपरेखा निश्चित की जावेगी , नगर के प्रमुख मार्गों से श्रीरामबारात के निकालने एवं दशहरा रात्रि में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया जावेगा ।
