नर्मदापुरमकन्हैया लाल वर्मा/14,सितम्बर,2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्थित ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी वेयर हाउस का प्रतिमाह बाहरी निरीक्षण अर्थात बिना वेयर हाउस को खोले तथा त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण अर्थात वेयर हाउस खोला जाकर किया जाता है। इसी क्रम में 15 सितम्बर 2023 को दोपहर 2:30 बजे जिला कार्यालय तवा भवन परिसर स्थित ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी वेयर हाउस खोला जाकर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आंतरिक निरीक्षण किया जावेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए समस्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वेयर हाउस खोले जाते समय वे स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि को निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर उपस्थित रहें।
