पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को खिलाया खाना

आमला.पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश कोकाटे की द्वितीय पुण्य तिथि पर आज परिजनों ने दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गौरतलब होगा की स्वर्गीय जगदीश कोकाटे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कांग्रेस के दमदार नेता भी थे जिनका स्वर्गवास 2 वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था स्वर्गीय जगदीश कोकाटे के भाई भोलाराम कोकाटे ,लखन कोकाटे व बालक दीपक कोकाटे ,प्रदीप कोकाटे द्वारा दीनदयाल रसोई में 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया ।
