माता मंदिर आमाला और माता मंदिर बोड़खी में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व
शहर और ग्रामीणांचलों में धूमधाम से मनाया पोला पर्व
आमला. शहर में पोला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों में सुबह से ही त्योहार का खुशनुमा माहौल रहा। किसानों ने कृषि कार्य बंद रखकर वृषभराज की पूजा की। त्योहार विशेष पर बनाए जाने वाले पंरपरागत पकवान कृषक के घरों में बनाए गए। वृषभराज को सजाकर किसान दौड़ स्पर्धा के लिए निर्धारित स्थल पहुंचे। वार्ड क्रमांक 4 स्थित माता मंदिर परिसर में वृषभराज को एकत्रित किया गया। आयोजन में हिस्सा लेने आसपास क्षेत्र से किसान बड़ी संख्या में अपने बैलों को लेकर पहुंचे। इधर घरों में पूजन स्थल पर मिट्टी से बने वृषभराज की पूजा की गई। किसान अशोक सोनपुरे, लक्ष्मण राठौर ने बताया कि सुबह वृषभराज को नहलाकर आकर्षक सजाया गया। वृषभराज को सजाने के बाद उन्हें एक जगह एकत्रित किया गया। इसके बाद वृषभराज को पोला पर्व के दिन दौड़ाने की परम्परा भी है। बाजार में भी मिट्टी के वृषभराज बिकने के लिए पहुंचे थे। इन मिट्टी के वृषभराज की जमकर खरीददारी हुई। पोला पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक देखने को मिली है। रंग, बैगड़, झोली, गुब्बारे सहित अन्य सामग्री की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इन सामग्रियों को खरीदकर वृषभराज को आकर्षक सजाया जाता है।
शहर में इन स्थानों पर मनाया गया पोला पर्व

शहर के वार्ड वार्ड क्रमांक 4 स्थित माता मां मंदिर समिति एवं भारतीय किसान संघ अमला द्वारा धूमधाम से पोला पर्व मनाया गया। इधर पुरानी बोड़खी माता मंदिर पर बड़ी धूमधाम से पोला पर्व मनाया गया। बोडखी माता मंदिर के कार्यक्रम के सूत्रधार किसान भोला कोकाटे ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार बड़े धूमधाम से पोला पर्व मनाया गया है इधर इतवारी चौक वार्ड क्रमांक 2 में भी बड़ी धूमधाम से पोला पर्व मनाया गया।

