नर्मदापुरम/15,सितम्बर,2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के तवाभवन स्थित ईवीएम /वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री मनोहर बढ़ानी , श्री अनोखी लाल राजोरिया , श्री धर्मेंद्र तिवारी , श्री फैजान उल हक , श्री राजेंद्र मालवीय तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार सिंह, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पंकज दुबे, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री कैलाश दुबे, कार्यपालन यंत्री श्री कुबेर सिंह मिर्धा उपस्थित रहें।

