24 से अष्ट महालक्ष्मी साधना शिविर होगा आयोजित

आमला. सद्गुरूदेव डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली एवं परम पूज्य मां भगवती के आशीर्वाद तले परम पूज्य गुरूदेव अरविन्द श्रीमाली के सान्निध्य में 24 सितंबर को विशाल अष्ट महालक्ष्मी साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर केसर बाग, जेएच कॉलेज रोड बैतूल में आयोजित होगा। मानव जीवन में गुरू एवं शिष्य का संबंध पुरातन-सनातन काल से ही अनुठा रहा है, मनुष्य के जन्म के उपरान्त माता पिता के बाद यदि किसी का विशेष स्थान है तो वह गुरू का है। जिसके माध्यम से मानव जीवन में गुरूत्व की चेतना जागृत होती है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास के भाव गुरूत्व चेतना के वृद्वि के साथ-साथ मानव जीवन में निरन्तर बढ़ती रहती है। आज के भौतिकवादी, विलाशिता पूर्ण, जीवन से व्यक्ति का परिवेश अच्छादित है, छोटी-छोटी तुच्छ इच्छापुर्ति के लिये मानव विविध प्रक्रम करने में संलग्न रहते है। वर्तमान में सिद्वाश्रम साधक परिवार का एक मात्र लक्ष्य है कि, मानव जीवित अवस्था में रहते हुये सिद्वाश्रम में प्रवेश करना। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार जोधपुर शाखा जिला बैतूल मध्य प्रदेश ने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।
————————–
