टीकमगढ़ । जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन, केशवगढ़ 2 अगस्त की शाम टीकमगढ़ से केशवगढ़ पहुंचे। 3 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे उन्होंने अपने सहयोगी साथियों के साथ अमृत वाटिका में खाली स्थान पर एक नींबू का पौधा रोपित किया तथा उसे पानी देकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। पुष्पेंद्र जैन का यह सराहनीय संकल्प है कि वे जब भी टीकमगढ़ से केशवगढ़ आते हैं, अपने साथ एक पौधा अवश्य लाते हैं और जहां उपयुक्त स्थान मिलता है, वहां उसका रोपण करते हैं। उन्होंने यह संकल्प लिया है कि यह अभियान जीवनपर्यंत जारी रहेगा। वे प्रत्येक आगमन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा नेता पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को बताया कि मेरा यह संकल्प है कि मैं जब भी टीकमगढ़ से केशवगढ़ जाता हूं तब एक पौधा ले जाता हूं और उसे उपयुक्त स्थान पर लगाकर उसकी देखभाल और उसका संरक्षण करता हूं उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा यह संकल्प जीवन पर्यंत तक चलेगा।

