टीकमगढ़। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की बंपर जीत के बाद सोमवार शाम टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने किया।
शाम करीब 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दतिया उपचुनाव में मिली जीत की खुशी साझा की। पूरे गांधी चौराहे पर उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी भगतराम भैंइयन यादव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीश खान कांग्रेसी नेता लक्ष्मण रैकवार युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी संजय नायक गौरव शर्मा स्वप्निल मिश्रा दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला जसवंत नगर राजीव जैन डल्लू इरशाद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

