नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/16,सितम्बर,2023/ जिले में लगातार हो रही बारिश एवं तवा व बरगी बाँध से पानी छोड़े जाने के कारण कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में राहत एवं आपदा बचाव कार्य हेतु होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की 06 क्यूआरटी टीम एवं 10 डीआरसी केन्द्रो की स्थापना की गई है। टीमो के द्वारा राहत बचाव कार्य एवं रेस्क्यू कार्य हेतु निचली बस्तियों में सतत निगरानी रखी जा रही है एवं जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर प्रशासन द्वारा चिन्हित राहत शिविरों में भेजे जाने की तैयारी सतत रूप से की गई है।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री राजेश जैन ने बताया कि 16 सितंबर को तहसील शिवपुर के ग्राम बिसोनीकला में पोपवती नदी में बाढ की स…
